पटना, मार्च 19 -- Bihar Weather: बिहार में मौसम एक बार करवट बदल सकता है। गुरुवार को राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जरुरी है लेकिन 20 तारीख को राज्य के कई हिस्सों में वज्रपात और हल्की बारिश का भी अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया है कि आज दक्षिण पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल जिले में अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इसके अलावा दक्षिण मध्य बिहार के पटना, गयाजी, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में भी अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है और न्यूनतम तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान 32-24 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। जाहिर है तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को गर्मी का एहसास हो सकता है।तीन ...