पटना, अप्रैल 6 -- Bihar Weather: बिहार के ज्यादातर जिलों में सोमवार को आंधी-बारिश के आसार हैं। वहीं, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल जिले में एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को गयाजी, पटना, नवादा और रोहतास जिले में हल्के स्तर की बारिश हुई। पटना में सोमवार को आंशिक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। वहीं आठ और नौ अप्रैल को पटना में तेज बारिश के आसार हैं। रविवार को राजधानी में बूंदाबांदी हुई। वहीं, फतुहा में 1.8 और दनियावां में 0.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि मुजफ्फरपुर जिले का मौसम सोमवार से फिर बदलेगा। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटे में बदलाव के संकेत दिए है। इस दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.