पटना, मार्च 20 -- Bihar Weather Today: बिहार में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बिगड़ गया। गयाजी, सासाराम, औरंगाबाद, समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। वैशाली जिले के चेहरकलां में बरसात के साथ ओले भी गिरे। गयाजी में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर जिले में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। यहां आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसके अलावा, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, शेखपुरा, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी और खगड़िया समेत अन्य कई जिलों में भी शुक्रवार को ऑरेंज अलर्ट है। गयाजी में शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ का खासा असर देखने को मिला। गयाजी शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में तेज हवाओं के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.