पटना, जुलाई 23 -- Bihar Weather: आषाढ़ का महज एक सप्ताह बचा है। बरसात के चार में से दो माह बीतने के बाद भी पूरे बिहार के साथ मगध प्रमंडल और गया जिले में बारिश की स्थिति खराब है। बिहार के सभी 38 जिलों में अभी तक सामान्य से कम वर्षा हुई है। मगध के पांच जिलों में से किसी एक में भी सामान्य या उससे अधिक बारिश नहीं हुई है। पांच जिलों में सबसे अधिक बरसात औरंगाबाद और सबसे कम जहानाबाद में वर्षा हुई। औरंगाबाद में सामान्य से 39 फीसदी ही कम यानी 59 प्रतिशत बारिश हुई है। गुरुवार को बिहार में कई जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। रूक-रूक कर छिटपुट बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग ने अररिया, कटिहार, किशनगंज, सुपौल, पटना और पश्चिमी चंपारण में तेज बारिश का अनुमान जताया है। इसके अलावा इन जिलों में मेघ गर्जन का भी पूर्वानुमान है। उत्तर बिहार के कई हिस्सो...