हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जनवरी 5 -- Bihar Weather: बिहार में एक सप्ताह तक ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। देश के पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी से बिहार में भी सर्द पछुआ का प्रवाह हो रहा है। इससे शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं। लोगों को दिन में भी ठिठुरन और कनकनी का एहसास हो रहा है। सोमवार को उत्तर बिहार के कुछ जिलों में शीत दिवस और कोहरे की चेतावनी है। वहीं दक्षिण बिहार में रात के तापमान में गिरावट होगी। इससे प्रदेश में ठंड और बढ़ेगी। राजधानी पटना में सोमवार को सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा। आसमान साफ होने की उम्मीद है। राजधानी के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से देश के मैदानी इलाकों में ठंड अभी ठिठुराएगी। रविवार को सुबह के समय सूबे के ज्यादातर शहरों में घने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.