पटना, अप्रैल 1 -- Bihar Weather: बिहार में मार्च के बाद अब अप्रैल के महीने भी मौसम लोगों को चौंका सकता है। मौसम विभाग ने मौसम पूर्वानुमान में बताया है कि अप्रैल के शुरुआती सप्ताह में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 1 अप्रैल को बिहार के कैमूर, बक्सर, और रोहतास जिलों में एक या दो स्थानों पर बारिश की संभावना है। हालांकि, इसके बाद 02 और 03 अप्रैल को लोगों को बारिश से राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, दो दिनों के लिए मौसम शुष्क रजूरर रह सकता है लेकिन इसके बाद एक बार फिर बारिश का दौर लौटेगा। 04 अप्रैल को कैमूर, बक्सर औऱ रोहतास में एक बार फिर बारिश हो सकती है। इसके अलावा 05 अप्रैल को बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद जिलों में बारिश का पूर्व...