Bihar Weather: बिहार गर्मी से बेहाल, सुपौल, सीतामढ़ी और अररिया में भारी बारिश की चेतावनी; मौसम का हाल
मुख्य संवाददाता, जून 22 -- Bihar Weather: बिहार के ज्यादातर जिलों में लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। दिन और रात के वक्त पड़ रही गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है और लोगों को फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं है। बिहार के 16 जिलों में मानसून के प्रसार का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। पूर्णिया-किशनगंज से आगे बढ़ा मानसून मुजफ्फरपुर में दस दिनों से ठिठका हुआ है। पटना, गयाजी, छपरा समेत दक्षिण पश्चिम बिहार में इसके आने में एक हफ्ते की देरी हो चुकी है। सीमांचल और आसपास के इलाकों में छिटपुट बादल बन रहे हैं। लेकिन अन्य जगहों पर बारिश की कमी से लोग बेहाल हैं। अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बने रहने से तपिश की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, अररिया, किशनगंज, सुपौल, मधुबनी, और नवादा में बारिश ने इन जिलों में थोड़ी राहत दी है। अब तक एक साथ कई जिलों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.