पटना, मार्च 22 -- Bihar Weather: बिहार के लोगों को अभी बेमौसम बारिश और आंधी-तूफान से राहत नहीं मिलने वाली है। शनिवार को राजधानी पटना समेत के राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और आंधी का दौर रहा। रविवार को भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा। सुबह से ही कई जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं और सुबह के वक्त ठंडी हवाओं से लोगों को अचानक ठंड का भी एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज बिहार के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य एवं दक्षिण-पूर्व भाग के जिलों- मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा एवं सुपौल में मेघ गर्जन/ वज्रपात के साथ-साथ 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आईएमडी के मुताबिक, सीतामढ़ी, शिवहर, और मधुबनी में एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना है। इसके अलावा सुपौल, अररिया और किशनगंज में भी कुछ जगहों पर ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.