Bihar Weather: बिहार के 6 जिलों में बारिश, कहां आंधी का ऑरेंज अलर्ट; पटना में कैसा रहेगा मौसम
हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जून 10 -- Bihar Weather: बिहार के ज्यादातर जिलों में लोग भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं। आसमान से बरस रही आग की वजह से लोग दिन के वक्त भीषण गर्मी का सामना करने के लिए मजबूर हैं। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेगा। मौसम विभाग ने बुधवार को अररिया, कटिहार, किशनगंज, मधुबनी, पूर्णिया और सुपौल जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश और 50-60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है। दरभंगा, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, सहरसा, शिवहर, सीतामढ़ी, और वैशाली जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा दक्षिण-मध्य भाग के जिलों में भी एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.