पटना, जुलाई 13 -- बिहार के कई जिलों में आसमान से बादल बरस रहे हैं और लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने सोमवार को अररिया, बेगूसराय, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, खगड़िया, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल, वैशाली और पश्चिमी चंपारण में मध्यम दर्जे की वज्रपात, वर्ष और हवा चलने का अनुमान है। मुजफ्फरपुर से गुजर रही मानसून ट्रफ बिहार के 20 जिलों में सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश कराएगी। कटिहार और किशनगंज में सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी है, जबकि अररिया, भागलपुर, बांका, मधेपुरा, पूर्णिया और सुपौल में वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।पटना में आंशिक बूंदाबांदी रविवार को दिन में उमस की स्थिति रही। शाम पांच बजे के आसपास कंकड़बाग के इलाके में आंशिक बूंदाबांदी ह...