Bihar Weather: बिहार के मुजफ्फरपुर, चंपारण और सीतामढ़ी में होगी बरसात, वज्रपात से 5 की गई जान; मौसम का हाल
पटना, जुलाई 16 -- Bihar Weather: बिहार के अलग-अलग जिलों में अभी बारिश का दौर चल रहा है। बुधवार को भी राज्य के कई जिलों में बारिश हुई है। राज्य के अलग-अलग जिलों में बुधवार को वज्रपात से पांच की मौत हो गई। समस्तीपुर के सरायरंजन में ठनका गिरने से 14 वर्षीय रंजीत कुमार और कारी देवी (40) की मौत हो गई, जबकि छोटू कुमार (16) झुलस गया। लखीसराय के हलसी में वज्रपात की चपेट में आने से वाल्मीकि चंद्रवंशी (57) और गिरीश कुमार (27) की जान चली गई। गया के शेरघाटी प्रखंड के बेलडीह गांव में स्कूल जा रहे 13 वर्षीय छात्र अंकुश राज की मौत हो गई। हादसों के बाद प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को आपदा प्रबंधन के तहत सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि गुरुवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर और सीतामढ़ी जिलों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.