Bihar Weather: बिहार के दक्षिण में गर्म दिन और लू की चेतावनी, उत्तर के इन जिलों में आंधी-बारिश; मौसम के दो रंग क्यों?
मुख्य संवाददाता, मई 25 -- Bihar Weather: पुरवा और पछुआ के अलग-अलग प्रभाव से बिहार में मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। दक्षिण बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप है तो सीमांचल और आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही और आंधी-पानी के कारण लोगों को तपिश से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने दक्षिण बिहार के छह जिलों बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद एवं गयाजी में सोमवार को गर्म दिन और लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। जबकि, उत्तर बिहार के किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार,सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर , पूर्वी एवं पश्चिम चंपारण, सीवान और सारण के कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर आंधी-पानी के आसार हैं। 26 को दक्षिण- पश्चिम बिहार को छोड़कर राज्य भर में आंधी पानी की स्थिति बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.