पटना, फरवरी 19 -- Bihar Weather: जलवायु परिवर्तन के कारण यूं तो पूरे विश्व के मौसम में बदलाव हो रहा है। कुल मिलाकर इस बार बिहार में बिना ज्यादा हाड़ कपाए ही ठंड खत्म हो गई। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 7 दिनों के दौरान बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा। सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार जिलों में आज अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इन जिलों का न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं अन्य जिलों में अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम विभाग ने यह भी अनुमान जताया है कि अगले 2-3 दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। भागलपुर जिले में तो बीते दो साल से ठंड के मौसम में ऐसा कुछ हुआ, जो कि मौसम विभाग के इतिहास में कभी नहीं हुआ। पिछली बार की तरह इस बा...