पटना, मई 31 -- Bihar Weather: बिहार में मौसम ने लोगों को छका रखा है। कहीं आंधी-बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत है तो कहीं भीषण गर्मी लोगों को खूब सता रही है। आंधी-बारिश से राज्य के कई हिस्सों में जानमाल का नुकसान भी हुआ है। इस बीच आज यानी रविवार के लिए आईएमडी ने पूर्वानुमान जताया है कि पटना सहित बिहार के ज्यादातर भागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। प्रदेश के 11 शहरों में मेघ गर्जन के साथ आंधी-पानी को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, पश्चिमी चंपारण, सारण, सीवान, गोपालंगज, अररिया, कटिहार और पूर्णिया जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में मेघगर्जन की भी संभावना है। शनिवार को पटना सहित अन्य जिलों के अधिकतम तापमान में शनिवार को वृद्धि दर्ज की गई। दो जून से चार जून के दौरान अधिकतम ताप...