नई दिल्ली, मार्च 20 -- Bihar Weather Today: बिहार में आज शुक्रवार को आंधी-बारिश की चेतावनी है। वहीं मधुबनी, सुपौल, अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट है। पटना में भी दो दिनों तक बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। शुक्रवार को जिले में आंशिक तौर पर बादल छाया रहेगा। आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तो अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आद्रता 23 प्रतिशत और वायुमंडलीय दबाव 1009 के स्तर पर रहेगा। आज पटना में घने बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। साथ ही गरज-चमक के साथ एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। उधर प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान है। आंधी और बारिश के कारण दो दिनों के दौरान बिहार के अधिकतम तापमान में 2 से 4 और न्यूनतम ताप...