नई दिल्ली, अगस्त 14 -- Bihar Weather Today: बिहार में मानसून इन दिनों कमजोर दिख रहा है पर राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश हो रही है। गुरुवार की शाम को मुजफ्फरपुर, पटना समेत कई जिलों में बारिश हुई। आज 14 अगस्त शुक्रवार को भी 18 जिलों में बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पटना और गया भी शामिल हैं। नालंदा में भी तेज बारिश और ठनका के मद्देनजर लोगों को सावधान किया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आज पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, छपरा, पटना, गया नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल आदि जिले शामिल हैं। इन जिलों मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है। औसतन 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और कुछ स्थानों पर गरज, तड़क और वज्रपात के भी आसार हैं।...