मुख्य संवाददाता, मई 10 -- Bihar Weather 11 May: बिहार में पुरवा के प्रभाव से नमी का लगातार जारी है। अगले पांच-छह दिनों तक हवा के रुख में बदलाव के कुछ खास आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार 11 मई को पटना सहित दक्षिण बिहार में आंशिक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। वहीं उत्तर बिहार के 19 जिलों में आंधी-पानी को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इन स्थानों पर 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। वहीं, रविवार को पटना सहित 11 जिलों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पटना सहित आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण मौसम सामान्य बना रहा। मौसम विभाग की ओर से रविवार को जारी बारिश आंकड़ों के अनुसार पूर्णिया के जलालगढ़ में सर्वाधिक बरसात 35 मिलीमीटर दर्ज की गई। राज्य भर में प्री-मॉनसून के दौरान प्रदेश में अब ...