पटना, मई 13 -- Bihar Weather Today: बिहार में एक बार फिर आंधी, बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग ने राजधानी पटना समेत 6 जिलों में बुधवार 13 मई की रात को रेड अलर्ट जारी किया है। पटना के अलावा मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), बक्सर, भोजपुर और वैशाली जिले में कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बरसात होने, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। यह रेड अलर्ट बुधवार रात तक के लिए है। इसके अलावा कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कालिक पूर्वानुमान जारी कर गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, सारण और सीवान जिले मे भी येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार रात को उत्तर पश्चिम बिहार के मोतिहारी, बेतिया, गोपालगंज, छपरा, सीवान आदि जिलों में कई जगहों पर तेज बारिश हो सकती है। व...