Bihar Weather: पटना में अचानक 5 डिग्री गिरा पारा, पुरवा ने बदला मौसम; 41 डिग्री से तपा रोहतास
पटना, अप्रैल 16 -- Bihar Weather: बिहार के कई हिस्सों में पुरवा हवाओं ने मौसम का मिजाज खुशनुमा बना दिया। एक दिन पहले भीषण गर्मी झेल रहे अधिकतर जिलों में गुरुवार को तापमान में अचानक गिरावट आई। राजधानी पटना में दिन का तापमान लगभग 5 डिग्री सेल्सियस गिर गया। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि, दक्षिण बिहार में पछुआ हवाओं का असर रहने के कारण भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया। रोहतास जिले के डेहरी में सर्वाधिक तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। औरंगाबाद और कैमूर में भी पारा 40 डिग्री के ऊपर रहा। बिहार में गुरुवार को मौसम के दो रंग नजर आए। दक्षिण बिहार के इन तीनों जिलों में जहां भीषण गर्मी देखी गई, तो बाकी 35 जिलों में पुरवा हवाओं ने राहत दी। पुरवा के चलते पटना में अधिकतम पारा 5 डिग्री नीचे गिरकर गुरुवार को 34 डिग्री सेल्सिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.