Bihar Weather: पटना, गया समेत इन जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी; मौसम विभाग का रेड और ऑरेंज अलर्ट
पटना, मई 9 -- Bihar Weather Today: मौसम विभाग ने बिहार में फिर मौसम खराब होने के आसार जताए हैं। पटना, गया समेत आसपास के अन्य कई जिलों में शनिवार शाम को आंधी, बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी आशंका है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने को कहा है। बता दें कि एक दिन पहले शुक्रवार को भी पटना, वैशाली समेत अन्य जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात से 9 से ज्यादा लोगों की मौत हुई और पेड़ टूटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने शनिवार शाम का तात्कालिक पूर्वानुमान जारी कर दक्षिण बिहार के जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार, गयाजी, औंगाबाद, कैमूर, नवादा और रोहतास जिले में रेड अलर्ट है, जबकि पटना, अरवल, नालंदा, जमुई, बंका, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.