नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- Bihar Weather: बिहार में एक मई तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इस दौरान राज्य के ज्यादातर शहरों में गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। इसका प्रभाव दक्षिण बिहार के मुकाबले उत्तर के अधिक जिलों में रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। मंगलवार को राज्य के दक्षिण बिहार के साथ ही उत्तर बिहार के अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा और सुपौल जिले के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। इधर, सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर शहर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। बिहार के अधिकांश हिस्सों में 28 अप्रैल से पांच मई तक अधिकतम तापमान में और वृद्धि होने ...