Bihar Weather: दक्षिण में गर्मी और लू, उत्तर में आंधी-पानी की चेतावनी; बिहार में मौसम का हाल
मुख्य संवाददाता, जून 24 -- Bihar Weather: देश में मानसून के तेवर कमजोर होने से मौसम का रंग बदला हुआ है। बिहार में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। बिहार में मौसम के दो रंग है यानी यहां कहीं भीषण गर्मी है तो कहीं बारिश ने लोगों को राहत पहुंचा रखी है। बुधवार को पटना सहित दक्षिण भागों के 14 जिलों का मौसम गर्म और शुष्क बने होने के साथ कुछ स्थानों पर लू चलने के आसार हैं। वहीं उत्तर बिहार के अधिकतर भागों में मेघ गर्जन के साथ आंधी-पानी को लेकर चेतावनी जारी की गई है। 48 घंटे के दौरान अनेक भागों के अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की वृद्धि के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार तीन से चार दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के अलग-अलग भागों में प्रसार हो सकता है। उत्तर बिहार से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक ट्रफ बनने से सीमांचल के मौसम का मिजाज अनुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.