पटना, मार्च 25 -- Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात यहां लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। बिहार के कई जिलों में आज सुबह के वक्त मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, 26 मार्च से राज्य के कई हिस्सों में मौसम में बड़ा बदलाव नजर आ सकता है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि उत्तर मध्य बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में गुरुवार को एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। उत्तर पूर्व बिहार के पूर्व जिलों सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में भी बारिश की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.