नई दिल्ली, मई 9 -- Bihar WeatherToday: बिहार में इस साल मई के पहले सप्ताह में ही मानसून जैसी बारिश हो रही है। इसके साथ आंधी और वज्रपात से तबाही मच गई है। शुक्रवार को मौसम ने राजधानी पटना समेत अधिकांश जिलों की सूरत बिगाड़ दी और 7 लोग मौत के मुंह में समा गए। आज शनिवार को भी खतरा टला नहीं है। राज्य भर में आज भी तुफानी बारिश, तेज आंधी और ओला वृष्टि की चेतावनी दी गई है। हालांकि, शुक्रवार की शाम की तबाही के बाद शनिवार को सुबह से ही धूप खिली है। बारिश और आंधी ने गर्मी को छू मंतर कर दिया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शनिवार के लिए पटना सहित बिहार के सभी जिलों के लिए तेज आंधी, बारिश और ओला गिरने का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 11 मई तक आंधी-तूफान का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। लोगों को अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.