पटना, जुलाई 12 -- Bihar Weather: बिहार में पिछले कुछ दिनों से बारिश ने लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत दी है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल रह-रह कर झमाझम बरस रहे हैं। इससे ना सिर्फ मौसम सुहाना हुआ है बल्कि धान की रोपनी करने वाले किसानों के भी चेहरे खिल उठे हैं। शनिवार को पटना सहित अन्य जिलों में झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। पटना में 43 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चली। एक ही दिन में बादल तीन दिनों का पानी उड़ेल गए। शनिवार को सुबह साढ़े पांच बजे से साढ़े आठ बजे के बीच औसत 46 मिमी बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश पटना जिले के विक्रम में 99.6 मिमी दर्ज की गई। रविवार को अररिया, मधुबनी, किशनगंज और सुपौल में एक दो जगहों पर भारी बारिश संभावित है। मौसम विभाग ने आज यानी 12 जुलाई को 15 जिलों में बारिश का अनुमान जताया है।इन जिलों ...