हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मार्च 15 -- Bihar Weather: बिहार में रविवार से मौसम की मिजाज में बदलाव होगा। आंधी और बारिश के आसार हैं। रविवार को इसका प्रभाव राज्य के तराई और दक्षिण भाग के जिलों में देखा जा सकता है। तेज हवा और बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। इससे लोगों को आंशिक तौर पर गर्मी से राहत मिलेगी। बिहार में 15 से 19 मार्च के बीच बारिश के आसार हैं। 16 मार्च को राज्यभर में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम में बदलाव और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी के साथ बारिश से खेतों में खड़ी फसल को नुकसान हो सकता है। मौसम में विशेष बदलाव के चलते दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव का पूर्वानुमान नहीं है।तापमान पहुंचा 37 डिग्री के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.