पटना, मई 13 -- Bihar Weather: पटना सहित बिहार के 16 जिलों में मंगलवार दोपहर बाद तेज आंधी के साथ बारिश हुई। कई जगहों पर ओले गिरे। इस दौरान ठनका गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई। कई लोग झुलस गए हैं। नवादा-जमुई में चार-चार, गया में तीन और बांका में एक की जान गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, पटना समेत ज्यादातर जिलों में बुधवार को आंधी-बारिश के आसार हैं। इससे अधिकतम पारे में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना है। नवादा के हिसुआ में युवती, नरहट में महिला, अकबरपुर और मुफस्सिल में दो बुजुर्ग वज्रपात से असमय काल के गाल में समा गए । वहीं, गया के वजीरगंज में अधेड़, गुरारू में एक किशोर की ठनका की चपेट में आने से मौत हो गई। किशोर की मां और बहन गंभीर रूप से झुलस गईं। बाराचट्टी में युवक की जान चली गई। इधर, पटना जिले में एक-दो जगहों पर आंधी-बारिश के सा...