हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, अप्रैल 5 -- Bihar Weather: बिहार में अगले चार दिनों तक आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को औरंगाबाद, बांका, भभुआ, गयाजी, जमुई, नवादा और रोहतास जिले में एक-दो स्थानों पर बारिश के आसार हैं। 6 से 8 अप्रैल तक राज्य भर में आंधी-बारिश की आशंका है। इससे न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री और अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी। शनिवार को राज्य के ज्यादातर शहरों के तापमान में गिरावट आई। प्रदेश का अधिकतम तापमान 34.3 से 38.4 और न्यूनतम तापमान 18.2 से 25.5 डिग्री के बीच रहा। गयाजी में 62 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।पटना में आज बादल, कल बारिश का अलर्ट पटना में रविवार को आंशिक बादल छाया रहेगा। मंगलवार को पटना में आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर की...