हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मार्च 9 -- Bihar Weather: पटना जिले के एक-दो स्थानों पर सोमवार को ठनका के साथ आंधी और बारिश के आसार हैं। जिले में तीन दिनों तक आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। 32 जिलों में एक-दो स्थानों पर ठनका गिरने के साथ ही आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्व भाग के सात जिलों में आंधी-बारिश की प्रबल संभावना है। मंगलवार को दक्षिण पूर्व भाग के पांच व उत्तर पूर्व भाग के सात जिलों और बुधवार को उत्तर बिहार के 14 जिलों में आंधी-बारिश के आसार हैं। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में रविवार को अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। राज्य का अधिकतम तापमान 28.1 से 34.8 और न्यूनतम तापमान 17.5 से 23.4 डिग्री के बीच रहा।...