नई दिल्ली, मार्च 27 -- Bihar Weather Today: बिहार में शुक्रवार यानी 27 मार्च से 29 मार्च तक आंधी-बारिश के आसार हैं। इस दौरान कई जिलों में ओलावृष्टि की भी आशंका है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य भाग के 12 जिलों में कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवा और बारिश के आसार हैं। 29 मार्च तक राज्य के अलग-अलग भागों में मौसम के ऐसे ही रहने का अनुमान है। मौसम का मिजाज बदलने के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। शनिवार को भी कई जिले के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। ज्यादातर जगहों पर बादल छाया रहेगा।अधिकतम तापमान चढ़ा पर न्यूनतम गिरा मौसम का तेवर ...