नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- Bihar Weather: बिहार के अधिकतर जिलों में मंगलवार को गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी पूर्वानुमान है। इस कारण अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा आने के कारण दोनों के संयुक्त प्रभाव से बिहार के ऊपर अनुकूल मौसमी परिस्थितियों बन रही है। इसके साथ ही क्षेत्र में सक्रिय चक्रवातीय परिसंचरण के प्रभाव से वायुमंडल में पर्याप्त अस्थिरता विकसित हो गई है। इसके कारण तीन-चार दिनों तक राज्य के अधिकांश भागों में गरज के साथ वर्षा, वज्रपात, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की प्रबल आशंका है। 8 और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.