पटना, फरवरी 3 -- Bihar Weather: बिहार के अलग-अलग जिलों में मौसम लोगों को छका रहा है। राज्य के कई जिले मंगलवार को बादल और कोहरे की चपेट में रहेंगे। इस दौरान उत्तर-पश्चिम भाग के जिलों में घना कोहरा छाने के आसार हैं। वहीं बिहार के शेष भाग के जिलों के तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। छपरा में सबसे कम दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। ज्यादातर शहरों के अधिकतम पारे में बढ़ोतरी और न्यूनतम में गिरावट आई। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि कैमूर, रोहतास जिले में आज एक या दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को जारी मौसम पूर्वानुमान में बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद अगले दिन दक्षिण-पश्चिम भाग के जिलों के एक या दो स्थानों में ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.