Bihar Weather: उमस वाली गर्मी से बिहार है बेहाल, कब शुरू होगी राहत वाली बारिश;जानिए मौसम का हाल
मुख्य संवाददाता, जून 9 -- Bihar Weather: बिहार में जून महीने में प्री मानसून बारिश की गतिविधियां बेहद कम हैं। इससे अधिकतम तापमान सामान्य के ऊपर बना हुआ है। राज्य में आठ जून तक 24.7 एमएम बारिश होनी थी, लेकिन अबतक 16.7 एमएम बारिश हुई है। मानसून के आरंभ में राज्यभर में बारिश की 32 प्रतिशत कमी का अधिकतम तापमान पर सीधा असर पड़ा है। लोग दिनभर गर्मी से बेहाल हैं। सुबह-शाम में भी तपिश के प्रभाव से राहत नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक बढ़ोतरी संभावित है और कमोबेस ऐसी ही स्थिति रहेगी। इसके बाद थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नमी और तापमान के संयुक्त मिश्रण से मंगलवार को स्थानीय प्रभावों से छिटपुट बारिश के आसार हैं। 10 जून से बादल घनीभूत होंगे, जिसके बाद पूरे भर में प्री मानसून ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.