नई दिल्ली, जुलाई 18 -- Bihar Weather Today: बिहार में मानसून एक्टिव मोड में है लेकिन, पर्याप्त बारिश नहीं हो रही है। आज शनिवार को राज्य के 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि 20 जुलाई से मौसम का सीन बदल जाएगा। राज्य के सभी जिलों में बारिश की संभावना है। इससे खेती किसानी की गतिविधियां तेज हो जाएंगी। हालांकि, मौसम विभाग ने तेज हवा और वज्रपात की आशंका जताई है। इस बीच नेपाल में भारी बारिश से सीमावर्ती जिले मोतिहारी, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार नौ जिलों में शनिवार को भारी और अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने गयाजी, जमुई और नवादा के लिए अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अरवल, बेगू...