Bihar Weather: आंधी-बारिश के बाद आज से चढ़ेगा पारा, पटना समेत 10 जिलों में लू की चेतावनी
नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- Bihar Weather: बिहार में कई दिनों तक बारिश और आंधी के कारण मौसम अच्छा रहा। अधिकांश जिलों में तापमान काफी कम रहने से सुबह में सर्दी जैसा माहौल देखा गया। आज 10 अप्रैल, शुक्रवार से मौसम फिर से पलटी मार रहा है। तेज धूप के साथ गर्मी बिहार वासियों को सताएगी। राज्य के 10 जिलों में लू जैसे हालात की चेतावनी दी गयी है जिनमें राजधानी पटना और मुजफ्फरपुर भी शामिल है। एक से दो दिनों में तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है। कैमूर में दिन के न्यूनतम और अर्द्धरात्रि के अधिकतम तापमान में अंतर नहीं रह गया है। गुरुवार को कैमूर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और बुधवार की रात 1:00 बजे अधिकतम तापमान भी 21 डिग्री रहा। बुधवार को पूरे दिन बादल और सूर्य के बीच लुकाछुपी का खेल चलता रहा। इस दौरान बीच-बीच में बूंदाबांदी भी होती रही। रात मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.