हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मार्च 19 -- Bihar Mausam: बिहार में अगले दो दिन मौसम बिगड़ा हुआ रहेगा। शुक्रवार को कई जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी है। वहीं, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर और बांका में ओलावृष्टि के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, प्रदेश भर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा। आंधी और बारिश के कारण दो दिनों के दौरान बिहार के अधिकतम तापमान में 2 से 4 और न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट के आसार हैं। इससे लोगों को गर्मी से आंशिक तौर पर राहत मिलेगी।शनिवार को भी खराब रहेगा मौसम वहीं, 21 मार्च को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.