पटना, मार्च 6 -- Bihar Weather Forecast: बिहार में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी कर दिया है। बिहार में 9 मार्च से मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले सप्ताह सीमांचल, कोसी और दक्षिण बिहार के जिलों में तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा। इस दौरान कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने इसका येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार 9 मार्च को किशनगंज, अररिया, सुपौल और मधुबनी जिले में कुछ जगहों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान कहीं-कहीं वज्रपात की भी आशंका है। वहीं, मंगलवार 10 मार्च को शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.