पटना, मार्च 21 -- Bihar Weather Forecast: बिहार में शुक्रवार को आए आंधी-तूफान ने जमकर कहर मचाया। उत्तर से दक्षिण बिहार तक आंधी, बारिश, ओलावृष्टि से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। शनिवार को हवाओं की रफ्तार कम हो गई। अब मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। हालांकि, अभी खतरा पूरी तरह टला नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार में अगले सप्ताह फिर से मौसम बिगड़ेगा। इस संबंध में अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 26 मार्च से उत्तर-पश्चिमी भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की आशंका है। इसका असर बिहार में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 26 और 27 मार्च को कई इलाकों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है। 26 मार्च को उत्तर बि...