पटना, जुलाई 20 -- Bihar Vidhan Sabha: आज से बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू हो चुका है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सत्र में अनुपस्थित नजर आए। नेता प्रतिपक्ष की गैर मौजूदगी का मुद्दा सदन में उठा। जदयू के विधान पार्षद खालिद अनवर ने तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। खालिद अनवर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष देश से बाहर हैं। उनको अपने परिवार से मतलब है। सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष के नेताओं ने विधानसभा पोर्टिको में भी प्रदर्शन किया। छात्रों के मुद्दे पर प्रदर्शन करते हुए विपक्ष के नेताओं ने पेपर लीक का मुद्दा उठाया। विपक्षी नेताओं के हाथ में तख्तियां भी नजर आईं। बता दें कि सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली गठित एनडीए सरकार का यह पहला मानसून सत्र है। इस सत्र में सरकार कई अहम विधयकों को पास कराना चाहती है। मानसून सत्र में शामिल होने के लि...