पटना, जनवरी 21 -- बिहार के सारण जिले को आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बड़ी सौगात देंगे। अपनी समृद्धि यात्रा के तहत सीएम नीतीश कुमार आज सारण जिले में होंगे। सारण, जो कभी ऐतिहासिक विरासत, कृषि आधारित अर्थव्यवस्था और मेहनतकश समाज के लिए जाना जाता था, आज विकास की नई कहानी लिखने की दहलीज पर खड़ा है। इसी कड़ी में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को 'समृद्धि यात्रा' के तहत सारण जिले के दौरे पर आ रहे हैं। यह यात्रा केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जिले की सामाजिक-आर्थिक प्रगति को नई दिशा देने और योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने का माध्यम मानी जा रहा है। मुख्यमंत्री इस दौरान 5 अरब 36 करोड़ 80 लाख रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे, जिनका सीधा लाभ शहरी-ग्रामीण आबादी, युवा, महिलाएं और गरीब तबके को मिलेगा। बिहार में मौसम जल्द बदलेगा करवट औऱ पटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.