नई दिल्ली, जनवरी 11 -- Bihar Top News Today 11 January: वैशाली के महनार में एक तेल गोदाम में भीषण आग लग गई। मोकामा बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गई। राजधानी पटना स्थित गांधी मैदान में आज से आम जनों की एंट्री पर रोक लगा दी गयी है। 26 जनवरी की तैयारी को देखते हुए डीए त्यागराजन नें आदेश जारी कर दिया है। बिहार में भीषण सर्दी का प्रकोप जारी है। राज्य के सभी शहरों में ऑटो और ई-रिक्शा के लिए नए रूट तय किए जाएंगे। कलर कोड से पहचान होगी। पटना एसडीएम के घर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। गले का हार, झुमका, बाली सब चुराकर कर ले गए। बिहार के चर्चित सृजन घोटाले की फाइल फिर से खुल गई है। सीबीआई ने नए बिंदुओं पर छानबीन शुरू कर दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी नए अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें से पांच बिहार से गुजरेंगी...