नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- Bihar Sarkari Naukri 2026: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए राज्य सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। राज्य के 209 नए डिग्री कॉलेजों के संचालन के लिए सरकार ने बड़े पैमाने पर नियुक्तियों की रूपरेखा तैयार की है। इन कॉलेजों में प्राचार्य, सहायक प्राध्यापक और गैर-शैक्षणिक कर्मियों सहित कुल 9196 पदों पर स्थायी बहाली की जाएगी। यह कदम न केवल राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करेगा, बल्कि हजारों योग्य उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी का अवसर भी प्रदान करेगा।पदों का पूरा गणित: किसे मिलेगी कितनी जगह? उच्च शिक्षा विभाग द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव के मुताबिक, नियुक्तियों का वर्गीकरण कुछ इस प्रकार है: 1. प्राचार्य: सभी 209 कॉलेजों में प्राचार्य के लिए एक-एक पद, यानी कुल 209 पद। 2. ...