पटना, जुलाई 25 -- Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून के बादल बरस रहे हैं। आसमान से बरस रहे बादलों की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो किसानों के भी चेहरे खिले हैं। मानसून की सक्रियता से पटना सहित सहित राज्य के अलग-अलग भागों में बारिश की स्थिति बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार शनिवार को प्रदेश के अलग-अलग भागों में बादल छाए रहने के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश व मेघ गर्जन को लेकर चेतावनी जारी की गई है।पटना सहित बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, गयाजी जिले के कुछ भागों में बारिश की स्थिति बनी रहेगी। तीन से चार दिनों के दौरान तापमान में तीन से चार डिग्री की वृद्धि के आसार हैं। शुक्रवार को पटना सहित राज्य के गया, दरभंगा, सुपौल, राजगीर समेत अन्य भागों में रूक-रूक कर वर्षा और धूप के कारण उमस भरी ...