पटना, जुलाई 20 -- Bihar Rain Alert: बिहार के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। आसमान से बरस रहे बादलों को देखकर किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। ज्यादातर जिलों में मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बादलों की सक्रियता को देखते हुए सोमवार को पटना सहित 30 जिलों में बारिश, वज्रपात और मेघगर्जन की संभावना जताई है। पटना में सोमवार को भी भारी बारिश संभावित है। राज्य भर में मेघ गर्जन और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है। हवा की तीव्रता भी 30 से 40 किमी प्रतिघंटे रह सकती है। पिछले कुछ दिनों में बादलों के बरसने की तीव्रता और व्यापकता से राज्य में बारिश की कमी का आंकड़ा घटकर 41 प्रतिशत पर पहुंच गया है।इन जिलों में बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज अररिया, अरवल, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, ...