पटना, जुलाई 20 -- Bihar Rain: बिहार के कई जिलों में बारिश हो रही है। बारिश की वजह से जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं किसान भी आसमान से हो रही बारिश से बेहद खुश हैं। मौसम विभाग ने आज 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पटना से सटे भोजपुर जिले के कई हिस्सों में सोमवार की सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। हालांकि, दिन चढ़ने के कुछ ही देर बाद पटना में भी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज पटना में आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। पटनावासियों के लिए अच्छी बात यह है कि जिले में 21 जुलाई, 22 जुलाई, 23 जुलाई और 24 जुलाई को भी अलग-अलग हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान है। आज पटना में झमाझम बारिश हुई है। तेज बरिश में 50 मीटर तक दृश्यता घट गई थी। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले दो-तीन घंटे ...