हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 10 -- Bihar Police Recruitment: बिहार पुलिस में 15821 पदों पर विशेष सहायक पुलिस (सैप) की अनुबंध पर बहाली की प्रक्रिया एक जून से प्रारंभ होगी। इन पदों के लिए पूर्व सैनिकों के साथ ही पहली बार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के सेवानिवृत्त अर्द्धसैनिक बलों को भी मौका मिलेगा। बिहार पुलिस मुख्यालय ने भर्ती को लेकर दानापुर कैंट के सेना रोजगार कल्याण संगठन को नोडल इकाई बनाया है। साथ ही भर्ती का कैलेंडर भी घोषित किया है। दानापुर कैंट में एक से छह जून तक प्रमंडलवार रैलियां होंगी, जिसमें भर्ती के इच्छुक सेवानिवृत्त सैन्य व अर्द्धसैनिक बलों के जवान शामिल हो सकेंगे। यह रैली सुबह 6.30 से शाम चार बजे तक आयोजित होगी।बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी विज्ञापन के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने...