नई दिल्ली, मई 20 -- Bihar Police CSBC Constable Operator Exam Date 2026: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार यानी सीएसबीसी (CSBC) ने कांस्टेबल ऑपरेटर के कुल 993 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा की आधिकारिक तिथि और समय सारणी की घोषणा कर दी है । पर्षद द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यह लिखित प्रतियोगिता परीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी । छात्रों की सहूलियत के लिए इस परीक्षा का आयोजन राज्य के सभी 38 राजस्व जिलों में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सिंगल शिफ्ट में दोपहर 12:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक किया जाएगा । सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे के बीच ही रिपोर्ट करना होगा, क्योंकि परीक्षा शुरू होने से ठीक 1 घंटा पहले यानी 11:00 बजे एंट्री गेट पू...