नई दिल्ली, मई 27 -- CSBC Bihar Police Constable Result, Download Pdf: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) यानी CSBC ने आज 27 मई 2026 को बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट और मेरिट लिस्ट घोषित कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 19,838 योग्य उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन किया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के अंतिम चरण में भाग लिया था, वे सीएसबीसी की नई आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।चयन प्रक्रिया में शामिल हुए थे रिकॉर्ड अभ्यर्थी बिहार पुलिस की इस बंपर सिपाही भर्ती के लिए राज्य भर से रिकॉर्ड 17,06,628 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन कराया था। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक लिखित परीक्षा में कुल 13,30,121 उम्मीदवार शामिल हुए थे। लिखित परीक्षा के आधार पर 99,690 ...