Bihar Panchayat Chunav: पुराने परिसीमन पर होंगे बिहार में पंचायत चुनाव; वोटर लिस्ट कब से बनेगा
निज प्रतिनिधि, मार्च 23 -- बिहार में पंचायत चुनाव 2026 (Bihar Panchayat Chunav 2026) की तैयारी शुरू कर दी गई है। सूबे में पंचायत आम चुनाव की वोटिंग नवंबर-दिसंबर महीने में संभावित है। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला स्तर पर पदाधिकारियों की तैनाती का आदेश जारी कर दिया है। आयोग ने हर जिले में वहां के डीएम को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) के रूप में नामित कर दिया है। ऐसे में डीएम को औपचारिक रूप से पंचायत चुनाव की जिम्मेदारी दे दी गई है। पंचायत चुनाव में डीएम निर्वाचन पदाधिकारी होंगे। जिला पंचायत राज पदाधिकारी उप निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) होंगे। जिन्हें आयोग ने नामित किया है। पंचायत आम चुनाव 2026 पुराने परिसीमन के आधार पर ही आयोजित होंगे। राज्य सरकार ने नए सिरे से वार्ड, पंचायत या चुनाव क्षेत्र की सीमाओं में कोई बदलाव नहीं किया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.