Bihar Monsoon: इस मानसून बिहार में बारिश कम वज्रपात ज्यादा, करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं थमा मौतों का सिलसिला
हिन्दुस्तान ब्यूरो, सितम्बर 2 -- Bihar Monsoon: बिहार में मानसून इस वर्ष भले ही कमजोर रहा हो लेकिन वज्रपात ने ज्यादा कहर बरपाया है। मानसून के दौरान पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा जनहानि हुई है। ऐसे तो पूरा बिहार इसकी चपेट में है पर दक्षिण बिहार ज्यादा प्रभावित रहा। राज्य में वज्रपात के आंकड़ों को देखें तो इस वर्ष मानसून के दौरान एक जून से अगस्त के बीच तक 180 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले वर्ष इस दौरान 138 जान गई थी। यानी इस वर्ष वज्रपात का कहर ज्यादा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस वर्ष यह आंकड़ा अभी और बढ़ने की आशंका है। बारिश का आंकड़ा देखें तो अगस्त तक सामान्य से 32 फीसदी कम बारिश हुई। यूं तो राज्य में मई से ही वज्रपात की घटनाएं बढ़ गई थीं। मई के आखिरी हफ्ते में गया, औरंगाबाद, सारण, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर आदि जिलों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.